ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

निर्दयता की सारी हदें पार, बेजुबान पर नहीं खाया तरस सांड के पुट्ठे पर घोंपी कुल्हाड़ी, तड़पता रहा गौवंश — चिकित्सकों ने कुल्हाड़ी निकालकर किया उपचार।

By Shubh Bhaskar · 31 Jan 2026 · 30 views
निर्दयता की सारी हदें पार, बेजुबान पर नहीं खाया तरस
सांड के पुट्ठे पर घोंपी कुल्हाड़ी, तड़पता रहा गौवंश — चिकित्सकों ने कुल्हाड़ी निकालकर किया उपचार। निर्दयता की सारी हदें पार, बेजुबान पर नहीं खाया तरस
सांड के पुट्ठे पर घोंपी कुल्हाड़ी, तड़पता रहा गौवंश — चिकित्सकों ने कुल्हाड़ी निकालकर किया उपचार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- पिनान- अलवर जिले के पिनान कस्बे के एनएच-921 स्थित मानसिंह वाला कुआँ क्षेत्र में शनिवार प्रातः एक हृदयविदारक पशु-क्रूरता की घटना सामने आई। अज्ञात व्यक्ति ने बेजुबान सांड (नंदी) पर धारदार कुल्हाड़ी से वार कर निर्दयता की सारी हदें पार कर दीं। कुल्हाड़ी सांड के पुट्ठे में फँसी रह गई, जिससे वह कई घंटों तक दर्द से तड़पता हुआ इधर-उधर भटकता रहा।
कहते हैं “जा पर कृपा राम की होई, ता पर कृपा करिहिं सब कोई”—घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को हुई, तुरंत भोरंगी गौशाला राजगढ़ के गौरक्षक पंडित अजय शर्मा को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गौरक्षा दल, पुलिस तथा चिकित्सा विभाग के नोडल प्रभारी डॉ. के.के. अग्रवाल अपनी चिकित्सा टीम के साथ मौके पर पहुँचे।
मौके पर घायल नंदी को रेस्क्यू कर चिकित्सकीय दल एवं हेल्पलाइन टीम की सहायता से उसके शरीर में फँसी कुल्हाड़ी को सावधानीपूर्वक बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार दिया गया। समय पर उपचार मिलने से सांड की जान बचाई जा सकी।
निराश्रित गोवंश पर हुए इस अमानवीय अत्याचार की खबर फैलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश और चिंता व्यक्त की। पुलिस ने मौके पर मौजूद भीड़ को शांत करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
घटनास्थल पर सरपंच प्रतिनिधि ब्रजमोहन गोयल,हल्का पटवारी अमर सिंह मीणा,सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
गौरक्षा दल के अजय शर्मा ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नंदी पर कुल्हाड़ी से वार किया गया, जो उसके शरीर में फँसी रह गई थी। चिकित्सा टीम द्वारा कुल्हाड़ी निकालकर उपचार किया गया है। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी पुलिस को सौंप दी गई है तथा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की गई है।
पुलिस ने बताया कि फिलहाल इस संबंध में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। मौके पर गौरक्षा दल की उपस्थिति में चिकित्सा टीम द्वारा गौवंश का उपचार कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube