पीपाड़ शहर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा और 21 कुंडीय यज्ञ का आयोजन
By Shubh Bhaskar ·
31 Jan 2026 ·
228 views
पीपाड़ शहर में भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती महोत्सव की धूम: भव्य शोभायात्रा और 21 कुंडीय यज्ञ का आयोजन
पीपाड़ शहर। शिल्प शास्त्र के प्रणेता और देवताओं के शिल्पी भगवान श्री विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर जांगिड़ समाज द्वारा दो दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धा का संचार किया।महोत्सव का आगाज 30 जनवरी को भव्य रात्रि भजन संध्या के साथ हुआ। सुप्रसिद्ध गायक दिनेश सांखला एंड पार्टी ने भगवान विश्वकर्मा के भजनों की ऐसी सरिता बहाई कि उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। पूरी रात भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा।शनिवार को सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शुरू हुई। आर्य समाज के विद्वान नरपत राज आर्य एवं गणपत राज आर्य के सानिध्य में 21 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया गया। समाज के गणमान्य नागरिकों ने आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। यज्ञ के पश्चात भगवान विश्वकर्मा की आरती की गई और मंदिर शिखर पर हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण संपन्न हुआ।दोपहर में शहर के मुख्य मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमे महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर मंगल कलश धारण कर चल रही थीं।शोभायात्रा में भगवान की विभिन्न मनमोहक झांकियां सजाई गईं।पीपाड़ शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल हुए। "भगवान विश्वकर्मा के जयकारों" से पूरा शहर गुंजायमान हो उठा।शोभायात्रा के समापन पर आयोजित सभा में जांगिड़ समाज के अध्यक्ष प्रेमाराम और कोषाध्यक्ष रामेश्वर लाल ने समाज का वार्षिक लेखा-जोखा पेश किया। इस अवसर पर समाज की एकता और विकास पर चर्चा की गई।शहर के भारत विकास परिषद कर अध्यक्ष सतीश व्यास के नेतृत्व में शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई इस दौरान लुंबाराम, प्रकाश चंद्र, जय नारायण, गोविंद राम, देवाराम, ओम प्रकाश, बाबूलाल, अर्जुन राम, जगदीश चंद्र, रामकिशोर, चेनाराम, कानाराम, भारत, रामदेव, मनीष, पारसमल, सरवन राम, दुर्गाराम, शिवराज, रामरतन, राजेश, दिनेश, मुकेश और गणेशाराम सहित समाज के सैकड़ों प्रबुद्ध जन और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।