ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

12 फरवरी की प्रस्तावित हड़ताल की तैयारियों को तेज करने का आह्वान- *तेजपाल सैनी*

By Shubh Bhaskar · 31 Jan 2026 · 6 views
12 फरवरी की प्रस्तावित हड़ताल की तैयारियों को तेज करने का आह्वान- *तेजपाल सैनी*

सर्वोच्च न्यायालय की टिप्पणियों पर ट्रेड यूनियनों की तीखी प्रतिक्रिया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- नई दिल्ली-
12 फरवरी को प्रस्तावित राष्ट्रव्यापी हड़ताल की तैयारियों के बीच माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा हाल ही में की गई कुछ टिप्पणियों को लेकर ट्रेड यूनियनों में गहरी चिंता और रोष व्याप्त है। इन टिप्पणियों को श्रमिकों के संवैधानिक एवं लोकतांत्रिक अधिकारों से विमुख करने वाला बताते हुए एटक सहित सभी केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने एकजुट होकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
ट्रेड यूनियनों द्वारा जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि न्यायालय की उक्त टिप्पणियां श्रमिक वर्ग के संघर्षों और उनके अधिकारों को कमजोर करने वाली हैं। ऐसे में 12 फरवरी की हड़ताल को और अधिक मजबूती देने की आवश्यकता है, ताकि सरकार एवं संबंधित संस्थानों पर श्रमिक पक्ष की प्रतिक्रिया का स्पष्ट और प्रभावी दबाव बनाया जा सके।
यूनियनों ने निर्णय लिया है कि हड़ताल के समर्थन में अभी से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके तहत प्रेस नोट जारी करने, प्रदर्शन, धरना एवं रैलियों के माध्यम से आमजन और श्रमिक वर्ग को जागरूक किया जाएगा। साथ ही सभी संगठनों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने स्तर पर कार्यक्रम शीघ्र लागू करें।
सभी सहयोगी संगठनों से आग्रह किया गया है कि ट्रेड यूनियनों द्वारा जारी किए गए प्रेस नोटों का गंभीरतापूर्वक अध्ययन करते हुए हड़ताल की तैयारियों को गति दें और इसे सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
अंत में बयान में एकजुट संघर्ष का संकल्प दोहराते हुए कहा गया कि श्रमिक अधिकारों की रक्षा के लिए यह आंदोलन निर्णायक साबित होगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube