ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ग्राम पंचायत माचाड़ी में जलदाय विभाग के कर्मचारियों को चार वर्षों से नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों ने सरकार से लगाई गुहार

By Shubh Bhaskar · 30 Jan 2026 · 56 views
ग्राम पंचायत माचाड़ी में जलदाय विभाग के कर्मचारियों को चार वर्षों से नहीं मिला वेतन, कर्मचारियों ने सरकार से लगाई गुहार

नागपाल शर्मा | माचाड़ी की रिपोर्ट

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे में ग्राम पंचायत माचाड़ी के अंतर्गत जलदाय विभाग में कार्यरत कर्मचारियों को विगत लगभग चार वर्षों से वेतन नहीं मिलने का गंभीर मामला सामने आया है। कर्मचारियों ने सरकार से शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत माचाड़ी द्वारा जलदाय विभाग के अधिकारी के आदेशानुसार 01 अगस्त 2021 को विनोद सिंह, शुभम कौशिक एवं कमलेश कुमार सैनी को जलदाय विभाग में नियुक्त किया गया था। इन कर्मचारियों को क्षेत्र में जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने एवं जलदाय विभाग से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु लगाया गया। तीनों कर्मचारी 31 जुलाई 2021 से निरंतर प्रतिदिन विभाग में सेवाएं दे रहे हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि नियुक्ति के बाद से अब तक उन्हें किसी प्रकार का मानदेय (वेतन) नहीं दिया गया है। वे इस संबंध में जलदाय विभाग के अधिकारियों, जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी सहित केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि वन मंत्री संजय शर्मा तक अपनी शिकायत पहुंचा चुके हैं, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि जब वे वेतन की मांग लेकर जलदाय विभाग जाते हैं तो उन्हें पंचायत से भुगतान होने की बात कही जाती है, जबकि पंचायत में जाने पर जलदाय विभाग से भुगतान मिलने की बात कहकर टाल दिया जाता है। इस आपसी तालमेल की कमी के कारण वे लगातार आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।
कर्मचारियों ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए शीघ्र वेतन भुगतान कराने की मांग की है तथा चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube