ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

घटिया सुरक्षा दीवार पर उठाए सवाल, बोले- "सीलन से ढह जाएंगे आशियाने, मगरमच्छों के साये में जीने को मजबूर है जनता

By Shubh Bhaskar · 30 Jan 2026 · 95 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


नोनेरा डैम का पानी, ग्रामीणों की आंखों में आंसू": विधानसभा में गरजे विधायक चेतन पटेल


घटिया सुरक्षा दीवार पर उठाए सवाल, बोले- "सीलन से ढह जाएंगे आशियाने, मगरमच्छों के साये में जीने को मजबूर है जनता"


कोटा ग्रामीण ERCP के तहत बने नोनेरा (नवनेरा) डैम की टेस्टिंग के बाद अब पीपल्दा विधानसभा के डूब क्षेत्र वाले गांवों में दहशत का माहौल है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर विधायक चेतन पटेल ने विधानसभा में सरकार के सामने जनता की मर्मांतक पीड़ा रखी। पटेल ने दो टूक कहा कि डैम की भराव क्षमता के कारण गांवों में पानी नहीं, बल्कि बर्बादी की सीलन घुस रही है।

भ्रष्टाचार पर प्रहार: 1.63 करोड़ की दीवार पर सवाल
विधायक पटेल ने सदन में बडौद गांव का उदाहरण देते हुए निर्माण कार्य की पोल खोली। उन्होंने कहा कि करोड़ों की लागत से बनी सुरक्षा दीवार पहली ही बारिश और टेस्टिंग में अपनी गुणवत्ता बयां कर रही है। पटेल ने मांग की कि इस घटिया निर्माण की जांच हो और पीपल्दा के अन्य गांवों में उच्च गुणवत्ता वाली दीवारें बनाई जाएं ताकि ग्रामीणों की जान-माल सुरक्षित रहे।

घर-घर पहुंची सीलन, दहशत में ग्रामीण पटेल ने भावुक अपील करते हुए कहा कि डैम के पानी से मकानों की नींव कमजोर हो रही है। ग्रामीण रात भर सो नहीं पा रहे क्योंकि मगरमच्छ और अजगर घरों की दहलीज तक आ रहे हैं।

उन्होंने सरकार से मांग की कि:
राहत पैकेज: पीड़ित परिवारों को तुरंत आर्थिक पैकेज दिया जाए ताकि वे अपने घरों को गिरने से बचा सकें।

नई सुरक्षा दीवारें: उन सभी गांवों का चयन हो जहां पानी का भराव आबादी के करीब है।


मंत्री का बड़ा आश्वासन:
विधायक के तीखे सवालों और तथ्यों के आगे सरकार को झुकना पड़ा। जल संसाधन मंत्री सुरेश रावत ने सदन में भरोसा दिलाया कि विभाग जल्द ही पूरी पीपल्दा विधानसभा के प्रभावित गांवों का मौका-मुआयना करेगा और प्राथमिकता के आधार पर उचित सुरक्षात्मक कदम उठाए जाएंगे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube