ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक पर जनरल समाज में खुशी, भारत बंद का समर्थन। जब तक यूजीसी कानून खत्म नहीं होगा तब तक विरोध संघर्ष जारी रहेगा।

By Shubh Bhaskar · 29 Jan 2026 · 39 views
यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट की रोक पर जनरल समाज में खुशी, भारत बंद का समर्थन।
जब तक यूजीसी कानून खत्म नहीं होगा तब तक विरोध संघर्ष जारी रहेगा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- माचाड़ी- रैणी उपखंड में अग्रवाल धर्मशाला, रैणी में सायं 7:30 बजे जनरल समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा यूजीसी के नए प्रावधानों पर रोक लगाए जाने पर उपस्थित समाजजनों ने खुशी का इजहार किया तथा केंद्र सरकार की नीतियों की घोर निंदा की।
बैठक में आगामी आंदोलनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तीनों समाजों के 50–60 जागरूक व्यक्तियों की एक संयुक्त समिति गठित की जाएगी, जो आगे की रणनीति तय करेगी।
बैठक में यह भी तय हुआ कि जब तक यूजीसी कानून खत्म नहीं होगा तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा तथा ०1 फरवरी 2026 को प्रस्तावित भारत बंद का जनरल समाज पूर्ण समर्थन करेगा। इस दौरान जनरल समाज के साथ समाज जो यूजीसी कानून में नहीं आते और जो यूजीसी कानून को नहीं मानते वह लोग भी अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध प्रदर्शन में सहभागिता करेंगे।
साथ ही यह निर्णय लिया गया कि ०1 फरवरी को ही रैणी जनरल समाज की पुनः बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें बहुमत से आगे की रणनीति तय की जाएगी।
बैठक में समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं युवा प्रतिनिधि उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर आंदोलन को मजबूती देने का संकल्प लिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube