ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

एसीबी की बड़ी कार्यवाही,साढ़े आठ लाख की रिश्वत लेते वीडीओ गिरफ्तार।

By Shubh Bhaskar · 26 May 2026 · 15 views
एसीबी की बड़ी कार्यवाही,साढ़े आठ लाख की रिश्वत लेते वीडीओ गिरफ्तार।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- झुंझुनूं- झुंझुनूं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) झुंझुनूं की टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए बेरला ग्राम पंचायत के वीडीओ राजकुमार को साढ़े आठ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। एसीबी ने यह कार्यवाही सूरजगढ़ कस्बे में एएसपी नरेंद्र पूनियां के नेतृत्व में की।
जानकारी के अनुसार, आरोपी वीडीओ ने आवासीय पट्टे जारी करने के नाम पर परिवादी से साढ़े आठ लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। जबकि पट्टे की सरकारी राशि ऑनलाइन जमा होती है, इसके बावजूद आरोपी द्वारा भारी रकम की मांग किए जाने की शिकायत एसीबी को मिली थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुए आरोपी को रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों दबोच लिया। कार्यवाही के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
एसीबी अधिकारियों के अनुसार मामले में पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरे प्रकरण का विस्तृत खुलासा किया जाएगा। इस कार्यवाही को झुंझुनूं जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही माना जा रहा है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube