ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जयपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा।

By Shubh Bhaskar · 17 Apr 2026 · 13 views
जयपुर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकलेगी भव्य शोभा यात्रा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- जयपुर भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल 2026 को विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह शोभा यात्रा सायं 4:00 बजे निवाड़ू रोड स्थित मदरलैंड स्कूल से प्रारंभ होकर श्री रघुनाथ जी मंदिर, निवाड़ू तक पहुंचेगी।
कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन के अंतर्गत माननीय राज्यवर्धन सिंह राठौर के कर कमलों द्वारा पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर आयोजन समिति एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आयोजकों ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस भव्य शोभा यात्रा में भाग लें और पुण्य के भागी बनें।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube