ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कर्नलगंज में सड़क की चौड़ाई कम करने का आरोप, मोहल्लेवासियों ने कमिश्नर से की शिकायत

By Shubh Bhaskar · 17 Apr 2026 · 11 views
कर्नलगंज में सड़क की चौड़ाई कम करने का आरोप, मोहल्लेवासियों ने कमिश्नर से की शिकायत

कर्नलगंज गोण्डा। नगर पालिका परिषद कर्नलगंज के मोहल्ला बालूगंज में सड़क निर्माण के दौरान धांधली और अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। मोहल्लेवासियों ने इस संबंध में देवीपाटन मंडल के आयुक्त को प्रार्थना पत्र भेजकर जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र के अनुसार, बालूगंज निवासी शिवभगवान सोनी के मकान के सामने सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुरानी सड़क काफी चौड़ी थी, लेकिन वर्तमान ठेकेदार द्वारा मिलीभगत कर सड़क की चौड़ाई को काफी कम कर दिया गया है। नगरवासियों ने आरोप लगाया है कि सड़क को पतला इसलिए किया जा रहा है ताकि बची हुई सरकारी जमीन पर कुछ दबंग लोग अवैध कब्जा कर सकें। पत्र में राघवेंद्र शुक्ला और अशोक कुमार शुक्ला जैसे लोगों पर ठेकेदार के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाया गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पतली होने से भविष्य में आवागमन में भारी असुविधा होगी। रंजीत कुमार सोनी, सुमित, अमित कुमार सोनी, प्रकाश गुप्ता, विजय सोनी व सज्जन सोनी, रोहित सोनी, सहित अन्य मोहल्लेवासियों ने मांग की है कि सड़क का निर्माण उसकी पूरी पुरानी चौड़ाई के अनुसार ही कराया जाए। बची हुई सार्वजनिक भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को तत्काल रोका जाए। इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube