ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

जनगणना के चलते तबादलों पर लग सकती है एक साल की रोक।

By Shubh Bhaskar · 17 Apr 2026 · 6 views
जनगणना के चलते तबादलों पर लग सकती है एक साल की रोक।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- जयपुर- राज्य में कार्यरत करीब 1.60 लाख कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर एक वर्ष तक रोक लगने की तैयारी की जा रही है। आगामी ०1 मई से शुरू होने वाली जनगणना को ध्यान में रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय प्रस्तावित है।
जनगणना कार्य को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से इस दौरान संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के स्थानांतरण पर प्रतिबंध लगाने की योजना है। इससे जनगणना प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए और कार्य समय पर पूर्ण किया जा सके।
जनगणना निदेशक बिष्णु चरण मल्लिक ने जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया है।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि फिलहाल यह प्रस्ताव विचाराधीन है और जल्द ही राज्य सरकार द्वारा इस पर अंतिम निर्णय लेकर आदेश जारी किए जाने की संभावना है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube