ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

रैणी में जिला कलेक्टर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

By Shubh Bhaskar · 17 Apr 2026 · 8 views
रैणी में जिला कलेक्टर का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- रैणी- जिला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला ने शुक्रवार को रैणी क्षेत्र का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का आकलन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, चिकित्सा सेवाओं और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी।
अस्पताल में पाई गई कमियों को लेकर कलेक्टर ने सीएमएचओ अलवर डॉ. योगेंद्र शर्मा एवं बीसीएमओ डॉ. रामस्वरूप मीना को अवगत कराते हुए जल्द सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि व्यवस्थाओं में सुधार कर मरीजों को बेहतर उपचार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
गर्मी को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश
बढ़ती गर्मी को देखते हुए जिला कलेक्टर ने अस्पताल प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल, बिजली आपूर्ति, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता तथा मरीजों के लिए शीतल वातावरण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
इस दौरान एसडीएम हरकेश मीना, तहसीलदार कैलाश मेहरा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी एवं चिकित्सा विभाग के कार्मिक उपस्थित रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube