ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शिक्षक संघ प्रगतिशील ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 17 Apr 2026 · 7 views
शिक्षक संघ प्रगतिशील ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-रैणी- राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील के प्रांतीय आह्वान पर शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिला कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, मुख्य सचिव एवं शिक्षा सचिव को ज्ञापन प्रेषित किया गया।
सत्र 2026-27 के शिविरा पंचांग के अनुसार शिक्षकों की ग्रीष्म अवकाश एवं अन्य अवकाशों में की गई कटौतियों को वापस लेने, स्थायी एवं पारदर्शी स्थानांतरण नीति लागू कर तृतीय श्रेणी सहित सभी संवर्गों के शिक्षकों के स्थानांतरण करने तथा शिक्षकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों से मुक्त रखने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।
इसके साथ ही उपप्रधानाचार्य पद को यथावत रखते हुए 50 प्रतिशत पदों पर सीधी भर्ती, नियमित डीपीसी आयोजित करने, विद्यालयों को बंद करने या विलय करने की प्रक्रिया पर रोक लगाने, कुक कम हेल्पर का न्यूनतम मानदेय 15,000 रुपये करने तथा मध्याह्न भोजन के मेन्यू को पूर्ववत रखने की मांग भी की गई।
ज्ञापन में यह भी मांग की गई कि सेवारत शिक्षकों द्वारा पत्राचार से बीएड करने पर इंटर्नशिप अवधि में पूर्ण वेतन दिया जाए, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में आईएफएमएस पर व्याख्याता पद सृजित किए जाएं, अनिवार्य हिंदी एवं अंग्रेजी विषयों के व्याख्याता पदों के साथ प्रत्येक विद्यालय में संस्कृत लेवल-०2 पद सृजित किए जाएं।
इसके अलावा सेटअप परिवर्तन 6(3) को वैकल्पिक करने, कंप्यूटर अनुदेशकों एवं प्रयोगशाला सहायकों (जो शिक्षक बने हैं) को समान वेतनमान देने तथा प्रबोधकों एवं तृतीय श्रेणी अध्यापकों की वेतन विसंगतियां दूर करने सहित कुल 19 सूत्रीय मांगों पर त्वरित कार्यवाही की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष संजय भाटिया के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन के दौरान मुख्य महामंत्री हरिकिशन यादव, संरक्षक ताराचंद व्यास, लालाराम यादव, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रघुनंदन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक मुखिजा, प्रदेश महामंत्री अजय कुमार विजय, प्रदेश सचिव रामचरण सुनारी, जिला मंत्री शक्ति सिंह यादव, संयुक्त महामंत्री कश्मीर लाल खत्री, राजेंद्र सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube