ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटा पुलिस का बड़ा प्रहार: नववर्ष रैली में खौफ फैलाने वाला आखिरी हमलावर भी ढेर, पूरी गैंग अब सलाखों के पीछे!

By Shubh Bhaskar · 17 Apr 2026 · 10 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


कोटा पुलिस का बड़ा प्रहार: नववर्ष रैली में खौफ फैलाने वाला आखिरी हमलावर भी ढेर, पूरी गैंग अब सलाखों के पीछे!


एसपी तेजस्वनी गौतम के सुपर विजन में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।


बोरखेड़ा क्षेत्र में चाकू की नोक पर की थी खूनी मारपीट।

बीएनएस (BNS) की सख्त धाराओं में हुआ हिसाब, बदमाशों में हड़कंप।


कोटा शहर में शांति और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों के खिलाफ कोटा पुलिस ने अपना 'जीरो टॉलरेंस' अभियान जारी रखा है। बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में हिंदू नववर्ष रैली के दौरान बाइक सवार युवकों पर जानलेवा हमला करने वाले गिरोह का पुलिस ने पूरी तरह सफाया कर दिया है। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले के अंतिम फरार आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसके बाद इस पूरे प्रकरण के सभी दोषी अब जेल की सलाखों के पीछे पहुँच चुके हैं।

क्या था पूरा मामला?


बीती 21 मार्च को जब शहर नववर्ष के जश्न में डूबा था, तब बोरखेड़ा इलाके में स्थित अरिहंत हॉस्पिटल के पास बदमाशों ने दहशत का नंगा नाच खेला था। पीड़ित प्रशांत सैन, अभिजीत और रूपेश जब रैली से वापस लौट रहे थे, तब पल्सर सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर चाकू दिखाया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


पुलिस की 'स्पेशल टीम' ने घेरा
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम (IPS) ने तुरंत विशेष टीम का गठन किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप सैनी और पुलिस उपाधीक्षक रूप प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने आरोपियों के छिपने के ठिकानों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। पुलिस ने पहले ही दो मुख्य आरोपियों को दबोच लिया था और एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया था। लेकिन एक आरोपी फरार चल रहा था, जिसे अब तकनीकी सर्विलांस और मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया गया है।


अपराधियों में खौफ, जनता में भरोसा


कोटा पुलिस ने इस कार्रवाई से यह साफ कर दिया है कि शहर की फिजा खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 126(2) और 3(5) के तहत सख्त मुकदमा दर्ज किया गया है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube