भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, जय भीम के साथ सामाजिक एकता का गुंजा नारा
By Shubh Bhaskar ·
14 Apr 2026 ·
6 views
भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उमड़ा जनसैलाब, जय भीम के साथ सामाजिक एकता का गुंजा नारा
दैनिक शुभ भास्कर किशन लाल मेघवाल राजस्थान टोंक , संविधान शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर देवली शहर में सर्व समाज और डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच समिति के तत्वावधान में भव्य जुलूस का आयोजन कर अंबेडकर सर्किल पर बाबा साहब की प्रतिमा पर राजस्थान विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष व देवली उनियारा के पूर्व विधायक रामनारायण मीणा व युवा नेता नरेश मीणा सहित अनेक वरिष्ठ व श्रेष्ठ समाजसेवियों ने पुष्प माला अर्पित करते हुए बाबा साहब को याद किया गया। अंबेडकर विचार मंच समिति देवली के अध्यक्ष पांचूलाल मीणा के नेतृत्व में पेट्रोल पंप चौराहे से अंबेडकर चौराहे तक जुलूस निकाला गया, जिसमें बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। रैली में बाबा साहब की तस्वीरों को विशेष रूप से सजाकर लोग पैदल चलकर जुलूस की शोभा बढ़ा रहे थे, वहीं पूरा शहर बाबा साहब के जयकारों से गूंज रहा था। रैली का मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बस स्टैंड पर एक स्कूल द्वारा मिल्क रोज पिलाकर रैली में शामिल लोगों का अभिनंदन किया गया। रैली के समापन पर ममता सर्कल पर एक विशाल आम सभा आयोजित हुई, जिसे पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष एवं देवली उनियारा के पूर्व विधायक रामनारायण मीणा और युवा नेता नरेश मीणा ने संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब ने विश्व का सबसे बड़ा संविधान बनाकर भारत को एक मजबूत लोकतांत्रिक दिशा दी है। उनके संघर्ष और विचार आज भी पिछड़ों और वंचितों के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत हैं। मंच के मीडिया प्रभारी दिलकुश टाटावत ने बताया कि कार्यक्रम में शीला राजकुमार मीणा ने अंबेडकर विचार मंच के पैनोरमा निर्माण के लिए 11 लाख रुपए के आर्थिक सहयोग की घोषणा की। कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामनरायण मीणा, नरेश मीणा, शीला राजकुमार मीणा, शिवजीराम प्रतिहार, मुकेश मीणा, मंच के पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा, राजबहादुर वर्मा, बन्नालाल वर्मा, केआर कमलेश, मोतीलाल, सुरेंद्र बैरवा, साबूलाल, रजनीश सुवालका, त्रिलोक बैरवा, रमेश मीणा, रविशंकर मीणा, तनसुख बैरवा, मनीराम वर्मा, सुरेश और रमेश सहित सैकड़ों उपस्थित रहे।
भाजपा ने मनाई अंबेडकर जयंतीः-भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साथ बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने बाबा साहब को भारत रत्न देकर और उनके जीवन से जुड़े पांच प्रमुख स्थानों को 'पंच तीर्थ' के रूप में विकसित कर उन्हें वास्तविक सम्मान दिया है। इस दौरान आरपी धाकड़, नवल किशोर चतुर्वेदी, दिनेश जैन, आशीष पंचोली, उमाशंकर खूंटेटा, प्रमोद मंगल, मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, सुनील सेठी, नन्द सिंह शक्तावत, कुलदीप सेन, शिव धाकड़, राकेश ओसवाल आदि ने उपस्थित रहकर रैली पर पुष्प वर्षा की।
कांग्रेस ने भी मनाई संविधान शिल्पी की जयंतीः- भारतीय संविधान के रचियता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती कांग्रेस पार्टी द्वारा भी अम्बेडकर की प्रतिमा पर माला एवं पुष्प अर्पित कर मनाई गई। तत्पश्चात पेट्रोल पंप पर अम्बेडकर रैली का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। कार्यक्रम में पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रतन हाड़ा, विनोद पुजारी, मुकेश गर्ग, नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सौरभ जिंदल, सत्यनारायण सरसडी, टिकम सेन, अब्दुल सम्मी, रामनिवास मीणा, पंकज नथैया, रमेश गोयल, सोहनलाल ठागरिया, राजीव जैन, राजू पाठक, राजेन्द्र चांवरिया, इस्तुकार, राजू ग्वाला आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
हैहय क्षत्रिय कलाल समाज ने शीतल पेय और पुष्प वर्षा से किया स्वागतः-कलाल समाज संस्थान देवली द्वारा रजनीश और बिट्टू सुवालका की अगुवाई में अंबेडकर जयंती पर शोभाद्वार सजाकर रैली का स्वागत किया गया और आमजन को शीतल पेय पिलाकर सेवा की गई। इस सेवा कार्य में रतन लाल सुवालका, रामस्वरूप सुवालका, माया सुवालका, एडवोकेट बंशीलाल कलवार, अनिल सुवालका, प्रदीप सुवालका और राहुल सुवालका सहित युवा मंडल के कार्यकर्ता मौजूद थे।