ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा दिलाने हेतु 33 दिन का अल्टीमेटम।

By Shubh Bhaskar · 14 Mar 2026 · 24 views
गौ माता को “राज्य माता” का दर्जा दिलाने हेतु 33 दिन का अल्टीमेटम।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- मध्यप्रदेश- मध्यप्रदेश में गौ संरक्षण को सशक्त बनाने एवं गौ माता को “राज्य माता” का सम्मान दिलाने की मांग को लेकर पंडित अनुराग भार्गव ने आज मध्यप्रदेश शासन को 33 दिवस का अल्टीमेटम दिया है।
उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर सरकार द्वारा गौ माता को “राज्य माता” घोषित नहीं किया गया, तो 33 दिन पश्चात प्रदेश की राजधानी भोपाल में व्यापक स्तर पर “गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध” का आयोजन किया जाएगा।
पंडित अनुराग भार्गव के अनुसार प्रस्तावित कार्यक्रम में प्रदेश भर से संत-महंत, गौ भक्त, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गौ माता भारतीय संस्कृति,आस्था एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला है, इसलिए उन्हें राज्य स्तर पर सर्वोच्च सम्मान मिलना चाहिए।
उन्होंने मध्यप्रदेश सरकार से पुनः विनम्र आग्रह किया कि 33 दिन की समयसीमा के भीतर सकारात्मक निर्णय लेते हुए गौ माता को “राज्य माता” घोषित किया जाए, जिससे प्रदेश में गौ संरक्षण को और अधिक मजबूती मिले तथा धार्मिक भावनाओं का सम्मान सुनिश्चित हो सके।
निर्धारित अवधि पूर्ण होने पर भोपाल में “गो प्रतिष्ठार्थ धर्मयुद्ध शंखनाद” किए जाने की चेतावनी भी दी गई है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube