ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

सदन में पीपल्दा की दहाड़: विधायक पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के दावों की निकाली 'हवा'

By Shubh Bhaskar · 18 Feb 2026 · 15 views
दैनिक शुभ भास्कर

संवाददाता सुरेश कुमार पटेरिया


सदन में पीपल्दा की दहाड़: विधायक पटेल ने स्वास्थ्य विभाग के दावों की निकाली 'हवा'


- सरकारी वादे 'आईसीयू' में: सुल्तानपुर से बुढ़ादीत तक इलाज के लिए तरस रही जनता

- तीखा सवाल: 930 डॉक्टर महीनों से APO क्यों? क्या जनता की जान की कीमत नहीं?
-
- हार्ट अटैक से हो रही मौतों पर सरकार से मांगी 'स्पेशल रिसर्च रिपोर्ट'



कोटा ग्रामीण पीपल्दा विधानसभा में स्वास्थ्य बजट की चर्चा के दौरान पीपल्दा विधायक प्रेमचंद पटेल ने सरकार की घेराबंदी करते हुए क्षेत्रीय चिकित्सा व्यवस्था की ऐसी तस्वीर पेश की, जिसने सरकारी दावों की पोल खोलकर रख दी। पटेल ने साफ लहजे में कहा कि बजट घोषणाएं धरातल पर आने के बजाय 'कागजी महल' साबित हो रही हैं।


'आश्वासन की घुट्टी' से नहीं चलेगा काम
विधायक ने सुल्तानपुर सीएचसी की पुरानी वायरिंग का मुद्दा उठाते हुए सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, "सदन में तीन महीने में वायरिंग बदलने का लिखित आश्वासन मिला था, लेकिन साल भर बाद भी एक तार तक नहीं बदला गया। क्या विभाग किसी बड़े अग्निकांड का इंतज़ार कर रहा है?" उन्होंने आगे कहा कि बजट 2025-26 की घोषणा के बावजूद डिजिटल एक्स-रे और आधुनिक जांच मशीनें अभी तक विधानसभा क्षेत्र की पहुंच से दूर हैं।
करोड़ों का बजट, फिर भी जांच के लिए भटक रही जनता पीपल्दा विधायक चेतन पटेल ने बताया कि सुल्तानपुर में 50 लाख की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट तैयार है, लेकिन 126 में से केवल 20 जांचें ही हो रही हैं। 'आदर्श' होने का दंश झेल रही बुढ़ादीत सीएचसी की हकीकत बताते हुए उन्होंने कहा कि वहां 37 की जगह मात्र 15 जांचें हो रही हैं। विधायक ने तंज कसा कि ऐसी 'आदर्श' व्यवस्था से जनता का भला कैसे होगा?

डॉक्टरों की कमी पर सरकार को घेरा
इटावा उपजिला अस्पताल की बदहाली का जिक्र करते हुए पटेल ने कहा कि 1000 मरीजों की ओपीडी पर महज 6 डॉक्टर तैनात हैं, जबकि स्वीकृत पद 22 हैं। उन्होंने प्रदेश में 930 डॉक्टरों को 4 महीने से APO रखने को जनता के साथ सरासर अन्याय बताया।

हार्ट अटैक: मौतों के पीछे का सच जानना चाहती है जनता युवाओं में बढ़ते हार्ट अटैक के मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए विधायक पटेल ने चिकित्सा मंत्री से मांग की कि सरकार इसकी गहन रिसर्च स्टडी करवाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को इन आकस्मिक मौतों के कारणों की प्रामाणिक जानकारी मिलनी चाहिए।


विधायक पटेल की मुख्य मांगें: बड़ोद, लाख सनीजा और कोटड़ा दीपसिंह PHC में तुरंत नर्सिंग ऑफिसर के पद स्वीकृत हों।

इटावा और सुल्तानपुर के अस्पतालों में खाली पड़े डॉक्टरों के पदों को तत्काल भरा जाए।
घोषित आयुष्मान मॉडल को कागजों से निकालकर धरातल पर लागू किया जाए।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube