ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस शिविर संपन्न: छात्राओं ने सड़क सुरक्षा का लिया संकल्प

By Shubh Bhaskar · 18 Feb 2026 · 5 views
राजकीय कन्या महाविद्यालय में एनएसएस शिविर संपन्न: छात्राओं ने सड़क सुरक्षा का लिया संकल्प

​पीपाड़ सिटी ।स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय एकदिवसीय शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में छात्राओं को सामाजिक उत्तरदायित्व और स्वयंसेवा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य जगदीश सारण ने स्वयंसेविकाओं को संबोधित किया। उन्होंने दैनिक जीवन में यातायात नियमों के पालन की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियम नहीं बल्कि जीवन सुरक्षा का आधार है। उन्होंने वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और यातायात संकेतों का सम्मान करने की सीख दी। कार्यक्रम प्रभारी विकास तिवाड़ी ने केंद्र सरकार के माई भारत पोर्टल की उपयोगिता बताई। उन्होंने छात्राओं को पोर्टल पर पंजीकरण करने के लिए प्रोत्साहित किया और भविष्य में होने वाली विभिन्न राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु प्रेरित किया।स्वच्छता ही सेवा' के संकल्प के साथ सभीस्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर में सामूहिक श्रमदान किया। छात्राओं ने मिलकर पूरे परिसर की साफ-सफाई की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।​इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य और बड़ी संख्या में स्वयंसेविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज सेवा और नियमों के पालन की शपथ ली।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube