दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान जालौर टीलाराम सिंधल बिबलसर । बागरा कस्बे में न्यू विद्या सागर पब्लिक स्कूल आथमणा वास में कक्षा आठवीं के विधार्थियो का विदाई एवं आशीर्वाद समारोह का आयोजन स्थानीय विद्यालय के संचालक मोहम्मद इलियास मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि श्री मुस्ताक अली,मो.इलियास , एवं जेताराम पुंछल प्रधानाध्यापक की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तस्वीर के समक्ष अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित करके एवं छात्र छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना से किया गया। विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। आठवीं कक्षा के विधार्थियो का कुमकुम का तिलक,मोली बंधकर, मुंह मीठा करवा कर,साफा,माला, पहना कर, स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। विद्यालय के विधार्थियो ने भी आठवीं कक्षा के विधार्थियो को शुभकामनाएं दी।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के निदेशक मोहम्मद इलियास ने विधार्थियो के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाते ही नहीं बल्कि उनको जीवन में आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। संस्था प्रधान जेता राम पुंछल ने विधार्थियो को संबोधित करते हुए कहा कि बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने एवं उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रोत्साहित करते हुए शुभकामना संदेष प्रेषित किया गया। कार्यक्रम का संचालन जबरूदीन मेहर ने किया।इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ मनोहर लुकड, आरती भट्ट,शील्पा कुमारी, टीना मालवीय ,पारंगी किंजल बेन तथा अभिभावक अबाराम,टिलाराम, मुकेश कुमार,लेक,पुष्पा, कविता, करिश्मा, भगवती सहित विधार्थी उपस्थित थे।