ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़: हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता और राष्ट्र एकता का शंखनाद

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 136 views
पीपाड़: हिंदू सम्मेलन में सामाजिक समरसता और राष्ट्र एकता का शंखनाद

​पीपाड़ शहर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उचियाडा बस्ती में विशाल 'हिंदू सम्मेलन' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सब्जी मंडी से भव्य शोभायात्रा के साथ हुई, जिसमें पारंपरिक वेशभूषा में महिलाएं कलश लेकर और भगवा पताकाएं लहराते हुए शामिल हुईं। रास्ते भर कस्बेवासियों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।​सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाली रामद्वारा के संत सुरजन दास जी महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में जाति-पाति के भेदभाव को त्याग कर हिंदू समाज का एकजुट होना अनिवार्य है। उन्होंने जोर देकर कहा हिंदू एकता से ही राष्ट्र विरोधी ताकतों को करारा जवाब दिया जा सकता है व युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया क्योंकि नशा परिवार और समाज दोनों का नाश करता है।​मुख्य वक्ता दुर्गसिंह राजपुरोहित ने पंच परिवर्तन के अंतर्गत सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक शिष्टाचार और स्वदेशी की भावना अपनाने पर बल दिया।कार्यक्रम में नगर संघचालक बुधराज मेहता, जिला कार्यवाह नरेंद्र सिंह, जिला प्रचारक हेमराज सहित संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी और स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। मंच संचालन डॉ. संदीप कच्छावाह ने किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube