आज मंदिर में हनुमान जी के सामने 186 वा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। आओ मंदिर चले हे भारत के राम जगो
By Shubh Bhaskar ·
27 Jan 2026 ·
14 views
आज मंदिर में हनुमान जी के सामने 186 वा सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। आओ मंदिर चले
हे भारत के राम जगो
सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर सामाजिक समरसता ओर सनातन धर्म की मजबूती के लिए चल रहे भक्ति आंदोलन आओ मंदिर चले के अंतर्गत आज का 186 वाँ सामूहिक हनुमान चालीसा, प्रताप नगर ओल्ड आरटीओ के सामने हनुमान जी महाराज के समक्ष हुआ।*
अगले शनिवार 24 जनवरी को सेक्टर 4 नेशनल मिष्ठान से आगे सनराइज नर्सिंग कॉलेज के सामने स्थित हनुमान जी मंदिर मे है
प्रत्येक शनिवार को अलग अलग हनुमान मंदिरों मे रात्री 8 बजे होने वाले सामुहिक हनुमान चालीसा मे आप सभी अधिक से अधिक संख्या मे परिवार सहित पधारे ओर सनातन धर्म की मजबूती हेतू चल रहे इस भक्ति आन्दोलन के यज्ञ अपनी आहुति देकर सनातन धर्म को मजबूती प्रदान करे।
🚩जागो तो एक बार हिन्दू जागो तो🚩।