ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

यू.जी.सी. संस्थानों में एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 136 views
यू.जी.सी. संस्थानों में एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर-
यू.जी.सी. से संबद्ध शैक्षणिक संस्थानों में एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग एवं निर्दोष छात्रों के उत्पीड़न के मामलों को लेकर राजस्थान पुजारी महासंघ,अलवर द्वारा मंगलवार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन महासंघ के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के नेतृत्व में प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों में कुछ मामलों में एससी-एसटी अधिनियम के प्रावधानों का कथित रूप से दुरुपयोग सामने आ रहा है। कई प्रकरणों में सामान्य एवं अन्य वर्ग के छात्रों पर जातिसूचक शब्दों के प्रयोग जैसे गंभीर आरोप लगाए जाते हैं,जबकि जांच के उपरांत अनेक मामलों में ये आरोप असत्य अथवा निराधार पाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि ऐसे झूठे आरोपों के कारण निर्दोष छात्रों को मानसिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक स्तर पर भारी नुकसान उठाना पड़ता है तथा उनका भविष्य और प्रतिष्ठा प्रभावित होती है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि झूठे आरोपों से प्रभावित छात्रों की प्रतिष्ठा एवं करियर की रक्षा हेतु ठोस एवं प्रभावी व्यवस्था बनाई जाए। साथ ही एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग को रोकने के लिए झूठे आरोप लगाने वालों के विरुद्ध भी दंडात्मक प्रावधान सुनिश्चित किए जाएं।
ज्ञापन देने वालों में पंडित मोनू शर्मा,कंचन शर्मा,पंडित विवेकानन्द शर्मा,श्रमजीवी पत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी,महेश चंद शर्मा,गोपाल शर्मा,राजेंद्र शर्मा, नीरज शर्मा,त्रिलोक शर्मा,नत्थू राम शास्त्री,बालकिशन शर्मा, राजकुमार शर्मा,रामकृष्ण गोस्वामी,ब्रज बिहारी शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube