ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

UGC काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज देगा ज्ञापन।

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 16 views
UGC काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज देगा ज्ञापन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- राजगढ़- विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) द्वारा जारी किए गए संशोधित नियमों को लेकर सवर्ण समाज में भारी रोष व्याप्त है। इसी क्रम में आज सवर्ण समाज राजगढ़ द्वारा UGC के कथित “काले कानून” के विरोध में विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
सवर्ण समाज के बैनर तले समाज के सैकड़ों लोग आज दिनांक 28 जनवरी 2026 बुधवार को प्रातः 10 बजे गणेश पोल,राजगढ़ में एकत्रित होंगे। इसके बाद जुलूस के रूप में उपखण्ड कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति एवं माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए ब्राह्मण समाज के सचिव एडवोकेट मनोज जैमन,अध्यक्ष राजेश शर्मा ठेकेदार,राजपूत समाज के वरिष्ठ अधिवक्ता सूरजभान सिंह नरूका एवं वैश्य समाज के अध्यक्ष महेश गोयल ने बताया कि UGC के संशोधित नियम सवर्ण समाज के अधिकारों और शैक्षणिक समानता के विरुद्ध हैं। समाज ने इन नियमों को तत्काल वापस लेने की मांग की है।
सवर्ण समाज के पदाधिकारियों ने अधिक से अधिक संख्या में समाजजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर शांतिपूर्ण रूप से विरोध दर्ज कराने की अपील की है।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube