ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने 77वां गणतंत्र दिवस गरिमापूर्वक मनाया।

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 39 views
राजस्थान ब्राह्मण महासभा ने 77वां गणतंत्र दिवस गरिमापूर्वक मनाया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा,जिला अलवर द्वारा ध्वजारोहण समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया गया तथा उपस्थितजनों ने तिरंगे को सलामी अर्पित की।
समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद शर्मा,कार्यकारी जिलाध्यक्ष नरेश,ओमप्रकाश, प्रमुख महामंत्री मनोज सेवदा, जिला उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण, जिला महामंत्री बृजेश शर्मा, शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा, संजय शर्मा,कवि त्रिलोक शर्मा, रामोतार,आलोक, सुरेश,राकेश पाराशर,पंकज तिवारी,प्रेम भारद्वाज,संदीप मुद्गल,योगेश, राधेश्याम,प्रवीण,पंकज शर्मा, रमेश पारिक,डालें,मंगल हरिया सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।
सभी उपस्थितजनों ने राष्ट्रगान के साथ देश की एकता, अखंडता एवं संविधान के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की। इस अवसर पर वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक समरसता,राष्ट्रसेवा तथा युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का आह्वान किया।
समारोह देशभक्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।श्रमजीवीपत्रकार संघ के तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी जिला महामंत्री बृजेश शर्मा द्वारा दी गई।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube