ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी की नियुक्ति पर सभी ने दी बधाइयाँ।

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 60 views
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी की नियुक्ति पर सभी ने दी बधाइयाँ।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-माचाडी- राजस्थान ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के मार्गदर्शन एवं गौ माता की कृपा से संगठन देशभर में निस्वार्थ भाव से गौ माता एवं सनातन धर्म की सेवा और रक्षा में निरंतर कार्यरत है।
इसी क्रम में दिनांक 26 जनवरी 2026 को संगठन के राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी पद पर कार्यरत गौ पुत्र नागपाल शर्मा माचाड़ी को उनकी निरंतर सेवाओं एवं समर्पण को देखते हुए राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी पद पर नियुक्त किया गया। इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर राजस्थान राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुरेश चंद्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी सहित संगठन के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश पुजारी ने कहा कि सच्चे सिपाही की पहचान उसके कर्मों से होती है, और जो जैसा कर्म करता है, वैसा ही फल पाता है। गौ पुत्र नागपाल शर्मा पिछले लगभग पाँच वर्षों से ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ रक्षकों, गौ माताओं एवं सनातन धर्म से जुड़ी गतिविधियों की खबरों को व अन्य समस्याओं की खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करते आ रहे हैं। वे राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के परम शिष्य भी हैं।
बताया गया कि जब-जब गौ पुत्र धर्म दास महाराज का राजस्थान प्रदेश में आगमन होता है, तब-तब गौ पुत्र नागपाल शर्मा उनके साथ रहकर गौ सेवा एवं संरक्षण के कार्यों में पूर्ण सहयोग करते हैं और सदैव तत्पर रहते हैं। वहीं संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा द्वारा भी पिछले एक वर्ष से प्रत्येक माह की 25 तारीख को तुलसी दिवस पर्व को निस्वार्थ भाव से धूमधाम से मनाया जा रहा है, जो सराहनीय पहल है।
वैष्णव सम्प्रदाय के संतों द्वारा सर्व समाज को एकजुट करने का जो संकल्प लिया गया है, वह निश्चित रूप से पूर्ण होगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि जहाँ कुछ संत केवल भौतिक सुख-सुविधाओं तक सीमित हैं, वहीं गौ पुत्र धर्म दास महाराज जैसे संत गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के संकल्प के साथ पिछले तीन-चार वर्षों से नंगे पांव देश-देशांतर में घूमकर जन-जन को जागरूक कर रहे हैं और अपना सम्पूर्ण जीवन गौ माता की सेवा को समर्पित कर चुके हैं।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube