ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

भीलवाड़ा के सभी बैंक कर्मचारी बैठे एक दिवसीय हड़ताल पर किया प्रदर्शन हाय हाय के लगाए नारे

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 52 views
भीलवाड़ा के सभी बैंक कर्मचारी बैठे एक दिवसीय हड़ताल पर किया प्रदर्शन हाय हाय के लगाए नारे

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

भीलवाड़ा-भीलवाड़ा में मंगलवार को भीलवाड़ा सहित प्रदेशभर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल कर बैंकिंग सेवाओं को पूरी तरह ठप कर दिया। यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन्स के आह्वान पर यह हड़ताल पाँच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह लागू करने और शनिवार अवकाश की मांग को लेकर की गई। सुबह 10 बजे, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, बसंत विहार शाखा के सामने बैंक अधिकारी और कर्मचारी धरने पर बैठे और जमकर नारेबाजी की।
यूनियन के सचिव अशोक बिड़ला ने जानकारी दी कि जिले की 130 से अधिक शाखाओं के 1500 से ज्यादा अधिकारी, कर्मचारी एवं अधीनस्थ कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
हड़ताल के कारण नकद लेन-देन, चेक क्लियरेंस और अन्य शाखा संबंधी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। बैंक कर्मचारी लंबे समय से लगातार यह मांग कर रहे हैं कि उनके साथ भी अन्य सरकारी और बीमा संस्थानों की तरह समान अवकाश व्यवस्था लागू की जाए। हड़ताल के चलते आम जनता को बैंकिंग सेवाओं में असुविधा झेलनी पड़ी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube