ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पाटन में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न।

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 45 views
पाटन में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- पाटन-प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के नजदीक ग्राम पंचायत पाटन में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर राजीव गांधी सेवा केन्द्र पाटन पर विधिवत रूप से झंडारोहण किया गया तथा ग्राम सभा का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों की सहभागिता रही।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पाटन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में भी झंडारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। विद्यालय प्रांगण में प्रधानाचार्य की उपस्थिति में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित जनसमूह ने सराहा।
इसके साथ ही एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल में भी गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया, जहां विद्यार्थियों को गणतंत्र दिवस के महत्व की जानकारी दी गई तथा उन्हें प्रोत्साहित किया गया। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई।
कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति, एकता और संविधान के मूल्यों का संदेश दिया गया, जिससे बच्चों व ग्रामीणों में राष्ट्र के प्रति गौरव की भावना जागृत हुई।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube