ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आदर्श विद्या मंदिर पापड़दा में गणतंत्र दिवस उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 10 views
आदर्श विद्या मंदिर पापड़दा में गणतंत्र दिवस उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाडीअलवर):-दौसा-दौसा जिले के आदर्श विद्या मंदिर पापड़दा में 77वाँ गणतंत्र दिवस समारोह बड़े हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियाँ दी गईं, जिन्हें उपस्थितजनों ने खूब सराहा।
समारोह के दौरान मातृ शक्ति संगम का भी आयोजन किया गया, जिसमें मातृशक्ति की गरिमामयी सहभागिता रही। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य हरि शंकर शर्मा के साथ कुंज बिहारी शर्मा, गिर्राज तिवारी,महेन्द्र बैंसला,महेश,जगदीश, कमलेश सहित अनेक आचार्यगण एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube