ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

प्रकृति शोध संस्थान द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह भव्य रूप से पीआरएसयू मुख्यालय पर आयोजित हुआ

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 21 views
प्रकृति शोध संस्थान द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह भव्य रूप से पीआरएसयू मुख्यालय पर आयोजित हुआ

दैनिक भास्कर शंकर सिंह राठौड़ राजस्थान उदयपुर,
प्रकृति शोध संस्थान ने पीआरएसयू मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस उत्साहपूर्वक मनाया। मुख्य अतिथि प्रो. आई.वी. त्रिवेदी पूर्व कुलपति, एमएलएसयू, विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अरुण व्यास एवं अध्यक्षता संस्थान के संस्थापक प्रो. पी.आर. व्यास ने की। प्रमुख उपस्थित मे अशोक जोशी, प्रकाश टांक, डॉ. राकेश दशोरा, हीरालाल व्यास, कमलेश श्रीमाली, अरविंद डिंडोर, श्रीमती मुकुल व्यास अमेरिका, श्रीमती सुशीला त्रिपाठी, श्रीमती अलका शर्मा एवं श्रीमती विमला व्यास।
शुभारंभ प्रो. पी.आर. व्यास द्वारा ध्वज फहराकर हुआ। मुख्य अतिथि ने सामाजिक चेतना, गरीबी उन्मूलन पर जोर दिया। प्रो. व्यास ने भारतीयता स्थापित करने, जाति-धर्म से ऊपर उठकर मानवता पर बल दिया।
मीडिया प्रभारी प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर डॉ. राकेश दशोरा को 'प्रकृति स्वास्थ्य सेवा सम्मान' एवं एडवोकेट अरुण व्यास को 'प्रकृति विधि सेवा सम्मान' प्रदान किया गया।
श्रीमती मुकुल व्यास ने स्वच्छता एवं मानवता पर जोर दिया। श्री अशोक जोशी ने गरीब वर्ग उत्थान का आह्वान किया। संचालन सचिव हीरालाल व्यास व धन्यवाद डॉ. राकेश दशोरा द्वारा ज्ञापित किया गया|

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube