ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

शाहपुरा के वेदांत व्यास जिला स्तर पर सम्मानित

By Shubh Bhaskar · 27 Jan 2026 · 32 views
शाहपुरा के वेदांत व्यास जिला स्तर पर सम्मानित

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-यंग स्पोर्ट्स क्लब शाहपुरा के होनहार खिलाड़ी वेदांत व्यास को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय समारोह में उनकी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा के लिए सम्मानित किया गया। वेदांत को यह सम्मान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, जिला कलेक्टर जसमीत सिंह संधु, विधायक अशोक कोठारी एवं पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह द्वारा प्रदान किया गया।
यंग स्पोर्ट्स क्लब शाहपुरा के सचिव राजेंद्र सिंह धाभाई ने बताया कि वेदांत ने हाल ही में बिहार में आयोजित सब जूनियर शूटिंग बॉल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीतकर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
वेदांत की इस उपलब्धि पर जिला शूटिंग बॉल संघ अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सचिव परमजीत सिंह बल्ला, यंग स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष रामप्रसाद कुम्हार, कोषाध्यक्ष विनय डांगी, कोच नरेश पाल धाभाई, विजय सिंह धाभाई, सीताराम चौधरी, दिनेश पाल सिंह, अनिल शर्मा, अनिल बघेरवाल, लक्ष्मेन्द्र सिंह, रोहित धाकड़, भगवत सिंह कानावत, प्रहलाद गुर्जर सहित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल के प्रधानाचार्य ईश्वर लाल मीणा व विद्यालय स्टाफ ने बधाई देते हुए वेदांत के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube