ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

77वें गणतंत्र दिवस पर श्री जगन्नाथ मंदिर में सजी तिरंगामय झांकी, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

By Shubh Bhaskar · 26 Jan 2026 · 15 views
77वें गणतंत्र दिवस पर श्री जगन्नाथ मंदिर में सजी तिरंगामय झांकी, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़-
राजगढ़ जन-जन की आस्था का केंद्र चोपड़ बाजार स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में आज भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक आयोजन हुआ। इस मौके पर श्री जगन्नाथ जी महाराज एवं खाटू श्याम बाबा को आकर्षक तिरंगामय झांकी के रूप में भव्य रूप से सजाया गया,जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
मंदिर महंत पूर्ण दास एवं पंडित मदन मोहन शास्त्री ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का मंदिर में तांता लगा रहा। भक्तों ने भगवान की नयनाभिराम झांकी के दर्शन कर देश की सुख-समृद्धि एवं अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर मंदिर परिसर देशभक्ति और भक्ति भाव से ओतप्रोत नजर आया। कार्यक्रम में एडवोकेट महेंद्रप्रसाद तिवारी, कन्हैया लाल लखेरा, हरिओम गुप्ता, मनोज शर्मा,पुनीत शर्मा (एडवोकेट),नमन, गायत्री देवी, मीनू खूंटेटा,मयूर खंडेलवाल, अमन पवार,मुकुल बढ़ाया, प्रदीप शर्मा,राजेंद्र सराफ, तारा सोनी,पुनीत राजेश सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
श्रद्धालुओं ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे आस्था और राष्ट्रभक्ति का अनुपम संगम बताया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube