ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

By Shubh Bhaskar · 26 Jan 2026 · 301 views
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

कोटड़ी-तहसील के ग्राम पंचायत बड़ला के पिटास गांव में आज गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान उस समय तनाव व्याप्त हो गया, जब स्कूल परिसर में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक और कुछ ग्रामीणों ने बाबा साहब की तस्वीर लगाने का पुरजोर विरोध किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए अपमानजनक टिप्पणियां कीं।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, पूरे देश की तरह पिटास के सरकारी स्कूल में भी गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा था। इसी दौरान बाबा साहब की तस्वीर को लेकर विद्यालय स्टाफ और ग्रामीणों के एक गुट ने आपत्ति जताई। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने बाबा साहब के लिए "नीच" जैसे अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया और कहा कि "स्कूल में इनकी तस्वीर नहीं लगेगी।"
भीम आर्मी ने संभाला मोर्चा
घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल आजाद ने मामले को संज्ञान में लिया। उन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान का अपमान बताया है। आजाद ने कहा कि "जिस संविधान की बदौलत आज देश पर्व मना रहा है, उसी के निर्माता के प्रति ऐसी सोच शर्मनाक है।"
प्रशासन को अल्टीमेटम
भीम आर्मी ने प्रशासन से मांग की है कि:
बाबा साहब का अपमान करने वाले प्रधानाध्यापक और दोषी ग्रामीणों पर तुरंत एससी/एसटी एक्ट (SC/ST Act) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तारी की जाए।
जातिगत गाली-गलौज करने वाले स्कूल स्टाफ पर विभागीय कार्रवाई हो।
चेतावनी: जिला उपाध्यक्ष दुर्गा लाल आजाद ने दो टूक शब्दों में कहा है कि यदि आज 26 जनवरी की शाम तक दोषियों पर कानूनी कार्रवाई नहीं की गई, तो कल भीम आर्मी द्वारा उग्र धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube