ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

​आन-बान और शान से लहराया तिरंगा: पीपाड़ में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन।

By Shubh Bhaskar · 26 Jan 2026 · 147 views
​आन-बान और शान से लहराया तिरंगा: पीपाड़ में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन।



पीपाड सिटी।उपखंड क्षेत्र में 77 वां गणतंत्र दिवस में उपखंड स्तरीय समारोह सोमवार को हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। उप जिला मजिस्ट्रेट नेमाराम रॉयल ने ध्वजारोहण करके मार्चपास्ट की सलामी ली। उन्होंने अपने संबोधन में राष्ट्र के विकास के साथ संवैधानिक मूल्यों की सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। प्रधान सोनिया चौधरी ने समग्र विकास के लिए महिला शिक्षा के साथ सशक्तिकरण पर बल दिय।सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों, पत्रकारिता सहित समाज सेवा क्षेत्र में विशेष सेवाओं के 106 जनों को उप जिला कलेक्टर ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ।थानाधिकारी अमीलाल, प्रधान सोनिया चौधरी, विकास अधिकारी नरेंद्र सोऊ,तहसीलदार मदनलाल गर्ग,सीबीओ नरेंद्र सिंह राठौड़, अधिशाषी अधिकारी रामकिशोर भाटी,पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रभाकर टाक विशिष्ट अतिथि थे।उपखंड स्तरीय कार्यक्रम से पहले पालिका कार्यालय में अधिशाषी अधिकारी रामकिशोर भाटी,पंचायत समिति में प्रधान सोनिया चौधरी,सिविल न्यायालय में इंसाफ खान,तहसील भवन में तहसीलदार मदनलाल ,जिला अस्पताल में पीएमओ मोहनलाल सीरवी ने प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया। शहरी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में भी समारोह धूमधाम से मनाया गया। पालिका प्रशासन ने गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए विशेष स्वच्छता अभियान के साथ सार्वजनिक चौराहो,प्रतिमाओं स्थलों को आकर्षक विधुत रोशनी से सजाया गया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube