आचार्य विहर्ष सागर के दीक्षा दिवस महोत्सव पर उमड़ा भक्तों का हुजूम*
By Shubh Bhaskar ·
21 Dec 2025 ·
131 views
*आचार्य विहर्ष सागर के दीक्षा दिवस महोत्सव पर उमड़ा भक्तों का हुजूम* ।।
सलुम्बर। राष्ट्र संत आचार्य विहर्ष सागर महाराज के दीक्षा दिवस पर आयोजित दीक्षा महोत्सव कार्यक्रम में रविवार दूसरे दिन भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा नगर में चहुँ और एक ही नारा गुंजायमान हो रहा था कि हर माँ का लाल कैसा हो विहर्ष सागर जैसा हो । आचार्य विहर्ष सागर महाराज ससंघ की आहारचर्या के पश्चात दोपहर एक बजे भव्य शोभायात्रा निकली शोभायात्रा में ब्रह्मचारी रीना दीदी व जय प्रकाश शाह द्वारा संयोजित बालक बालिकाओं द्वारा घोष के रूप में जैन बैंड विशेष आकर्षण का केंद्र रहा जिसकी सामज के सभी वर्ग ने प्रशंशा की साथ ही घोष वादक सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया । मुनि संघ के गजेंद्र दोषी ने बताया कि शोभायात्रा में समाज की महिलायें पुरुष जैन धर्म के प्रतीक पंचरंगी ध्वजा लिए झूमते नाचते चल रहे थे शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए चुंगीनाका जैन बोर्डिंग पहुँची जहाँ पर गणेशलाल वीरचंद मालवी परिवार के पंडाल उद्घाटन के साथ आचार्य संघ सहित समाज के सभी श्रावक श्राविकाओ ने प्रवेश किया सभा में आचार्य ने अपने प्रवचन में कहा कि व्यक्ति में कब कहा और कैसे वैराग्य की भावना उत्पन्न हो जाये ये कोई नहीं जान सकता इसका जीता जागता उदाहरण में स्वयं आपके सामने हूँ क्योकि मुझे ख़ुद मेरे आचार्य भगवन विराग सागर से मात्र एक बार नज़र से नज़र मिलने से ही में उनके जीवन चरित्र से ऐसा प्रभावित हुवा की जो लड़का एक दिन मंदिर नहीं जाता हो दिन भर खेल कूद में व्यस्त रहता हो वह कैसे दीक्षा ग्रहण कर सकता है लेकिन इसके विपरीत आज ये विहर्ष सागर आप सभी के बीच उपस्थित है सभा में उपस्थित हज़ारो लोग आचार्य श्री के बाल्यकाल की कहानी सुनकर अचंभित हो रहे थे मुनि संघ कोषाध्यक्ष मणिलाल मालवी द्वारा दी गई जानकारी अनुसार दीक्षा दिवस पर इन्दोर दिल्ली गाजियाबाद छतरपुर आंकोला नागपुर बाँसवाड़ा मूँगाना आदि देशभर से आये भक्तों द्वारा विशेष पूजा की गई कार्यक्रम में पधारे सभी मेहमान व स्थानीय समाज के लिए अशोक कुमार भवरलाल तोरावत और छबीलाल तोरावत परिवार द्वारा स्वामिवात्सलय का आयोजन किया गया इसमें श्रीपाल मालवी एवम् देवेंद्र भीमावत का विशेष सहयोग मिला इस अवसर पर पूर्व ज़िला प्रमुख छगनलाल दोषी सेठ लक्ष्मीलाल ढालावत रमेश कुणीया अभय कुमार गाँधी सभापति प्रधुम्न कोड़ीया नेता प्रतिपक्ष प्रभुलाल दोषी अशोक कुमार गाँधी उद्योगपति सुरेश कुमार सिंघवी निरंजन दोषी अनिल कोठारी भूपेन्द्र पारडिया नरेश मालवी कमलेश तोरावत दिनेश मालवी महावीर नरेश दोषी झुम्मकलाल तोरावत जयल कुशाल भव्य कोशिक हिमालय अर्चना कल्पना भानु दोषी सुशीला तारा सरस्वती सिंघवी भगवती दोषी रेणुका खेतावत कलावती तोरावत भगवती अंजना सविता ज्योति आरती सिंघवी रवीना नेहा नीतू पलक भूमि कोमल आदि हज़ारो की तादाद में समाजजन उपस्थित थे ।