ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण जन्मोत्सव के भव्य जुलूस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

By Shubh Bhaskar · 25 Jan 2026 · 21 views
गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण जन्मोत्सव के भव्य जुलूस पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-गुर्जर समाज के आराध्य भगवान देवनारायण का जन्मोत्सव रविवार को मनाया गया। इस अवसर पर गुर्जर समाज की ओर से शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सजीव व आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं।
नगर कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चार जेसीबी के द्वारा पुष्पवर्षा की। शोभायात्रा तहनाल गेट से शुरू होकर देवनारायण मंदिर बिजली विभाग पर सम्पन्न हुई। शोभायात्रा में भगवान देवनारायण एवं साडू माता सहित पांच प्रकार की झांकियां सजाई गईं। 15 अश्वों और 4 ऊंटों पर सवार बच्चों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। बग्गी में विराजित प्रतिमाएं, बैंड-बाजे और डीजे साउंड पर गूंजते भजनों के साथ शोभायात्रा आगे बढ़ी। शोभायात्रा सुभाष चौक, कलश उत्सव एवं शोभायात्रा में पुरुष सफेद धोती-कुर्ता, पजामा व साफा धारण किए हुए थे, वहीं महिलाएं एवं बहनें पारंपरिक चुनरी की वेशभूषा में शामिल हुईं। झांकियों में भगवान देवनारायण एवं साडू माताजी की सजीव झांकी ऊंट-बग्गी में विराजमान रही। मां पन्नाधाय, सजीव बाहुबली हनुमान, अभिषेक करते भगवान शिव की भस्म और सफेद अश्व पर सवार भगवान देवनारायण की सजीव झांकी भी विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान कांग्रेस नगर कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश सेन, नमन ओझा, नेता प्रतिपक्ष रचना मिश्रा, उपाध्यक्ष सुनील मिश्रा, महामंत्री ओम सिंधी, सेवादल अध्यक्ष जयंत जीनगर, राम सिंह मीणा, पप्पू जैन, अमन पोंड्रिक, आदित्यवर्धन सिंह, मिंकू पोंड्रिक, अनिल दत्त पॉंड्रिक, नाथू लाल कोली, शंकर खटिक, धनराज जीनगर, माणक घुसर, रामप्रसाद धाकड़, नूरमोहम्मद नीलगर आदि मौजूद रहे।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube