महामंडलेश्वर अनंतश्री विभूषित यज्ञ सम्राट प्रखर जी महाराज के प्रवचन, भजन प्रवाह से भक्तिमय हुआ वातावरण।
By Shubh Bhaskar ·
25 Jan 2026 ·
11 views
महामंडलेश्वर अनंतश्री विभूषित यज्ञ सम्राट प्रखर जी महाराज के प्रवचन, भजन प्रवाह से भक्तिमय हुआ वातावरण।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
युवा ब्राह्मण सभा परिवार के तत्वावधान में रविवार 25 जनवरी को अलवर के कंपनी बाग रोड स्थित द रिवाज रिसोर्ट में एक भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के काशी से पधारे महामंडलेश्वर अनंतश्री विभूषित यज्ञ सम्राट पूज्यश्री स्वामी प्रखर जी महाराज के दिव्य प्रवचन एवं भजन प्रवाह का आयोजन हुआ, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बन गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य डॉ. गोपाल शास्त्री के मंत्रोच्चार के साथ भगवान परशुराम के समक्ष दीप प्रज्वलन द्वारा किया गया। दीप प्रज्वलन में महामंडलेश्वर प्रखर जी महाराज, जगन्नाथ मंदिर के महंत देवेंद्र शर्मा, त्रिपोलिया महंत जितेंद्र खेड़ापति, जयसमंद काली माता मंदिर की साध्वी सुष्मिता नंद गिरी एवं करनी माता मंदिर के महंत उमेश शर्मा शामिल रहे।
मंच संचालन शिवचरण कमल एवं रश्मि वशिष्ठ द्वारा किया गया।
कार्यक्रम संयोजक एवं युवा ब्राह्मण सभा परिवार के अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने बताया कि स्वामी प्रखर जी महाराज ने अपने प्रवचनों में आगामी 200 कुंडीय विराट शत गायत्री पुरश्चरण महायज्ञ की जानकारी दी। यह महायज्ञ अजमेर के पुष्कर में दिनांक ०8 मार्च से 19 अप्रैल तक 43 दिनों तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर से लगभग 2000 विद्वान ब्राह्मण सहभागिता करेंगे।
महामंडलेश्वर प्रखर जी महाराज ने बताया कि वे हरियाणा, पंजाब, जम्मू, उत्तर प्रदेश एवं राजस्थान के 20 जिलों में भ्रमण कर समाज को इस विराट आयोजन से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अलवर में उपस्थित ब्राह्मण समाज को आशीर्वचन प्रदान करते हुए विश्वव्यापी आतंकवाद के शमन, हिंदू राष्ट्र निर्माण एवं विश्व शांति हेतु इस महायज्ञ में अधिक से अधिक सहभागिता का आह्वान किया।
इस अवसर पर कला भारती की ओर से चिन्मय नेहा शर्मा, विकास शर्मा एवं चित्राशी शर्मा द्वारा प्रस्तुत भजनों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
अतिथियों के सम्मान में अलवर जिला ब्राह्मण सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन भारद्वाज, मंत्री ओमप्रकाश शर्मा, विप्र फाउंडेशन जिलाध्यक्ष पीयूष पंडित, चाणक्य परिवार से भगवान शर्मा, गौ सेवक भानु शर्मा, विजन संस्थान से हिमांशु शर्मा, अलवर जिला युवा ब्राह्मण अध्यक्ष विवेकानंद शर्मा, दादा-दादी फाउंडेशन से रामबाबू ओझा, डॉ. अरुण मुदगल, सीडीपीओ सुमन शर्मा एवं मोहित पंडित सहित अन्य गणमान्यजन शामिल रहे।
कार्यक्रम में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। राजकला शर्मा, पुष्पा शर्मा, काजल भारद्वाज, लतेश शर्मा, प्रेमलता भार्गव एवं प्रीति शर्मा ने महिलाओं से सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में अधिक सहभागिता का आह्वान किया।
कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक अंगद शर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, सेवानिवृत्त आरएएस भारत दीक्षित, डॉ. विनोद शर्मा, एडवोकेट नवनीत तिवारी, नरेंद्र तिवारी, हरिओम पटेल, धर्मवीर पाराशर, सुरेश सचिन तिवारी, प्रकाश आड़ीचवाल, पुष्पेंद्र भारद्वाज, यशोधन पाराशर, अश्विनी जवाली, पदम जोशी, दीपक पंडित, लोकेश बनेड़ा, देशबंधु शर्मा, डॉ. जे.सी. नारायण, डॉ. रविंद्र तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजन में आकाश मिश्रा के साथ विशाल शर्मा, राजेश शर्मा, लतेश शर्मा, सुनील शर्मा, दीपक शर्मा, सत्यदेव शर्मा, सचिन पंडित, आकाश त्रिवेदी, नितेश शर्मा एवं चेतन शर्मा का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों ब्राह्मण युवा, बुजुर्ग एवं मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।