ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

UGC काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज का विरोध, राजगढ़ में हुई संयुक्त बैठक।

By Shubh Bhaskar · 25 Jan 2026 · 31 views
UGC काले कानून के विरोध में सवर्ण समाज का विरोध, राजगढ़ में हुई संयुक्त बैठक।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-राजगढ़-
केन्द्र सरकार द्वारा हाल ही में लागू किए गए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) विनियम 2026 के विरोध में आज दिनांक 25 जनवरी 2026 रविवार को सवर्ण समाज के ब्राह्मण, क्षत्रिय एवं वैश्य समाज की एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक राजगढ़ स्थित निजी आशीर्वाद मैरिज गार्डन में वरिष्ठ शिक्षाविद् योगेश वशिष्ठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में वक्ताओं ने बताया कि 13 जनवरी 2026 से उच्च शिक्षा संस्थानों में लागू किए गए UGC के “समता के संवर्धन” संबंधी नियमों के अंतर्गत सवर्ण समाज के छात्रों के विरुद्ध नियम बनाकर उनके शैक्षणिक हितों पर कुठाराघात किया गया है। इसे सवर्ण समाज किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा। समाज के प्रबुद्धजनों ने एक स्वर में इस कानून की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए इसे “काला कानून” बताया।
कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट भूपेंद्र शर्मा ने श्रमजीवी पत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी अपने विचार प्रकट कर दी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube