ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

राजकीय महाविद्यालय पीपाड़ के छात्रों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*

By Shubh Bhaskar · 25 Jan 2026 · 320 views
राजकीय महाविद्यालय पीपाड़ के छात्रों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन*


पीपाड़ शहर ।राजकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने अपनी शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को लेकर एकजुटता का परिचय देते हुवे ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में व्याप्त विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं मूलभूत समस्याओं की ओर ध्यान आकर्षित किया तथा शीघ्र समाधान की मांग रखी।छात्रों ने आरोप लगाया कि महाविद्यालय में कार्यालय स्टाफ के व्यवहार को लेकर गंभीर शिकायतें हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि कार्यालय सहायक के स्तर पर छात्रों के साथ अभद्र भाषा एवं दुर्व्यवहार की स्थिति बनी हुई है, जिससे शैक्षणिक वातावरण प्रभावित हो रहा है।इस दौरान कलेक्टर ने छात्रों की बात को गंभीरता से सुना और ज्ञापन पर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।इस मौके पर जलज सैनी, ऋषि टाक, अंशु टाक, राकेश कच्छावाह, राहुल नागोरा, राधेश्याम टाक, राहुल चौधरी एवं किशन भाटी पारस वैष्णव सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube