ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

डीएई एंड एनपीसीआईएल रिटायर्ड एम्प्लॉयी एसोसिएशन, उदयपुर संभाग का समारोह

By Shubh Bhaskar · 24 Jan 2026 · 202 views
डीएई एंड एनपीसीआईएल रिटायर्ड एम्प्लॉयी एसोसिएशन, उदयपुर संभाग का समारोह

सुनील कुमार मिश्रा बद्री दैनिक शुभ भास्कर राजस्थान उदयपुर, संभाग के 50 सदस्यों ने नव वर्ष 2026 के अवसर पर अशोक नगर स्थित रूफटॉप हवेली रेस्टोरेंट में एक भव्य समारोह का आयोजन किया। सर्वप्रथम अध्यक्ष इंजीनियर महावीर प्रसाद जैन ने सभी सदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया तथा नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। नए सदस्यों का भी विशेष रूप से स्वागत किया गया। अध्यक्ष श्री जैन ने अमेरिकन हॉस्पिटल में उपलब्ध मेडिकल सुविधाओं की जानकारी साझा की तथा इन्हें और सुगम बनाने हेतु वहां के सीईओ डॉ. उमेश से वार्ता करने की बात बताई। संरक्षक इंजीनियर तिवारी ने एनपीसीआईएल की पेंशन स्कीम के लाभों पर प्रकाश डाला तथा 70 वर्ष से अधिक आयु के रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन संबंधी मांगों को एनपीसीआईएल के सीएमडी को शीघ्र लिखित रूप से प्रस्तुत करने का अनुरोध किया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव इंजीनियर चुंडावत ने कुशलतापूर्वक किया। उपाध्यक्ष श्री पोरवाल ने संगठन की स्थापना एवं उद्देश्यों की जानकारी दी।
मीडिया समन्वयक
प्रोफेसर विमल शर्मा ने बताया कि समारोह में दस सदस्यों ने मधुर संगीत, कविता व चुटकुले प्रस्तुत कर सबका मनोरंजन किया। कोषाध्यक्ष श्री चेलानी ने कार्यक्रम का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अन्त में संयुक्त सचिव इंजीनियर पी.के. शर्मा ने सभी सदस्यों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का समापन पारंपरिक भोजन के साथ हुआ।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube