ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

अंबुजा सीमेंट दादरी ग्रेटर नोएडा के कर्मचारियों ने सभा कर 12 फरवरी 2026 की हड़ताल को सफल बनाने का लिया संकल्प " सीटू "

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 24 views
अंबुजा सीमेंट दादरी ग्रेटर नोएडा के कर्मचारियों ने सभा कर 12 फरवरी 2026 की हड़ताल को सफल बनाने का लिया संकल्प " सीटू "

दैनिक शुभ भास्कर सुनील कुमार मिश्रा बद्री ग्रेटर नोएडा, मजदूर विरोधी चार नए लेबर कोड, निजीकरण, ठेकाकरण और बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी व 26000 हजार रुपया न्यूनतम वेतन और सामाजिक सुरक्षा आदि को लेकर ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर 12 फरवरी 2026 को होने वाली देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए सीटू गौतम बुध नगर कमेटी द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत 23 जनवरी 2026 आजाद हिंद फौज के संस्थापक व महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर अंबुजा सीमेंट कंपनी दादरी ग्रेटर नोएडा के कर्मचारियों ने यूनियन के अध्यक्ष कामरेड पारस रजक की अध्यक्षता में आम सभा कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को याद करते हुए उन्हें नमन किया और 12 फरवरी 2026 की देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।
सभा को संबोधित करते हुए सीटू जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार राघव व जिला महासचिव राम स्वारथ ने कहा कि चाहे कारखाना हो या निर्माण मजदूर हो या रेहड़ी-पटरी कामगार या फिर महिला कामगार या गिग श्रमिक अब चार लेबर कोड कानूनों से हमें गुलामी बनाने की तैयारी है, हमें आजाद भारत में सम्मान, गरिमा और मेहनत के सही दाम के लिए बढ़ती महंगाई तथा लगातार जान माल पर हमले के खिलाफ तथा न्यूनतम वेतन, पीएफ, ईएसआई समेत तमाम कानूनी सुविधाएं, सामाजिक सुरक्षा हासिल करने के लिए 12 फरवरी 2026 की हड़ताल को सफल बनाना जरूरी है।
सीटू जिला सचिव गंगेश्वर दत्त शर्मा ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उन्हें याद करते हुए सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका यह नारा तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा उनके बलिदान और अदम्य साहस को रेखांकित करता है। सीटू उनकी जयंती पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित करती है और उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लेती है।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube