ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

मां शारदे का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 34 views
मां शारदे का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- श्री अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय, अलवर के प्रांगण में विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती (मां शारदे) का जन्मदिवस बड़े हर्षोल्लास एवं श्रद्धा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना कर जन्मदिवस समारोह आयोजित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ओ.पी. शर्मा ने श्रमजीवीपत्रकार संघ तहसील उपाध्यक्ष नागपाल शर्मा माचाड़ी को जानकारी देते हुए बताया कि श्री अग्रवाल विद्यालय समिति, अलवर के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गुप्ता (कानेटी), मंत्री रामबाबू गोयल, कोषाध्यक्ष मोहनलाल मित्तल, उपाध्यक्ष दीपक गर्ग एवं अनिल सिंघल, पूर्व अध्यक्ष सुनील भरतीया, पूर्व मंत्री सुरेश गर्ग, प्रधानाचार्य ओ.पी. शर्मा एवं समस्त विद्यालय स्टाफ द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के बालक-बालिकाओं ने मां शारदे की वंदना करते हुए सुंदर-सुंदर कविताएं प्रस्तुत कीं, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। सभी अतिथियों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें शिक्षा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube