ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विद्यालय में साइकिल वितरण, मेगा पीटीएम एवं बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन।

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 53 views
विद्यालय में साइकिल वितरण, मेगा पीटीएम एवं बसंत पंचमी उत्सव का आयोजन।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर जिले के नारायणपुर
उपखंड क्षेत्र नारायणपुर की ग्राम पंचायत खरकड़ी कलां स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लादूवास में शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों से भरपूर कार्यक्रमों का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया।
कार्यक्रम के तहत राज्य सरकार की बालिका प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत कक्षा ०9 में अध्ययनरत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल प्राप्त करते ही छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे, जिससे विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इसी अवसर पर राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद,जयपुर के आदेशानुसार विद्यालय में मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का आयोजन किया गया। बैठक में अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, दक्षता आधारित आकलन के परिणाम,उपस्थिति एवं अनुशासन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। संस्था प्रधान एवं शिक्षकों ने अभिभावकों से विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई एवं विद्यालय से सतत जुड़े रहने का आग्रह किया।
कार्यक्रम की कड़ी में विद्यालय परिसर में बसंत पंचमी उत्सव भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना,सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं प्रेरणादायक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्या,संस्कार एवं अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों को प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार मीणा,अध्यापक संतोष कुमार सिंघल,लक्ष्मी कान्त स्वामी,जय प्रकाश, मनीषा मीना,रजनी यादव सहित विद्यार्थी,अभिभावक एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक लक्ष्मी कान्त स्वामी द्वारा किया गया। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण बना रहा।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube