सहसा आश्रम पर श्री रामचंद्र जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से संपन्न।
By Shubh Bhaskar ·
23 Jan 2026 ·
39 views
सहसा आश्रम पर श्री रामचंद्र जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव धूमधाम से संपन्न।
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):- फिरोजाबाद-
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन द्वारा सहसा आश्रम पर श्री रामचंद्र जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ सुरेश चंद शर्मा ने बताया कि संगठन सम्पूर्ण भारत में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं की सेवा एवं रक्षा में संलग्न है।
दिनांक 22 जनवरी को ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज के गुरु आश्रम सहसा आश्रम पर आयोजित इस भव्य महोत्सव का शुभारंभ प्रातः ०8 बजे हवन-यज्ञ से हुआ। इसके पश्चात 11 बजे से दोपहर ०2 बजे तक निशुल्क सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लाभ लिया।
कार्यक्रम के दौरान संतों द्वारा हरि कीर्तन किया गया एवं भगवान श्री रामचंद्र जी महाराज का उत्सव श्रद्धा भाव से मनाया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरित की गई।
शाम ०7 बजे 501 दीपक प्रज्वलित कर महाउत्सव पर्व को भव्य रूप प्रदान किया गया, जिससे पूरा आश्रम परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
इस अवसर पर स्वामी चंदन दास महाराज, गौ पुत्र नारायण दास महाराज, गौ पुत्र बलवीर सिंह तोमर, गौ पुत्र बल्लू चौहान, गौ पुत्र राधेश्याम (वरिष्ठ पत्रकार, टूंडला), गौ पुत्र कैलाश वर्मा, गौ पुत्री अंजना कुलकर्णी, गौ पुत्र महेन्द्र सिंह, गौ पुत्री गीता देवी, गौ पुत्री मीना देवी, गौ पुत्र बालक दास महाराज, गौ पुत्र देवगिरी महाराज, गौ पुत्र औघड़ नाथ महाराज, गौ पुत्र संतोष गिरी महाराज, गौ पुत्र विजय नंद बाबा सहित अनेकों संत, महंत एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद रहा। टूंडला थाना एवं चौकी पुलिस ने सहयोग कर कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाया।