ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर एटक व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 23 views
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस पर एटक व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर- जिला मुख्यालय पर महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस के अवसर पर जिला एटक (ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस) एवं भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने नेताजी के राष्ट्र के प्रति अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे थे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नेताजी ने देशवासियों को यह ऐतिहासिक आह्वान दिया था— “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा”, जिसने पूरे देश में स्वतंत्रता की ज्वाला प्रज्वलित कर दी। देश की आज़ादी के प्रति उनका जुनून इतना प्रखर था कि उन्होंने अंग्रेजों को भारत छोड़ने के लिए मजबूर करने हेतु सशस्त्र संघर्ष का मार्ग अपनाया और आज़ाद हिंद फौज का गठन किया।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि नेताजी साम्प्रदायिक शक्तियों के कट्टर विरोधी थे और आज़ादी के बाद देश में समाजवादी व्यवस्था के पक्षधर थे, जहाँ किसी भी प्रकार का शोषण न हो और सभी को समान अधिकार प्राप्त हों। नेताजी का जीवन आज भी युवाओं, मजदूरों और आम जनता के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचारों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube