ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

महामंडलेश्वर अनन्तश्री विभूषित यज्ञ सम्राट प्रखर जी महाराज का 25 जनवरी को अलवर आगमन

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 17 views
महामंडलेश्वर अनन्तश्री विभूषित यज्ञ सम्राट प्रखर जी महाराज का 25 जनवरी को अलवर आगमन

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- अलवर-
धर्म सम्राट करपात्री महाराज के शिष्य, महामंडलेश्वर अनन्तश्री विभूषित यज्ञ सम्राट प्रखर जी महाराज का आगामी 25 जनवरी, रविवार को अलवर आगमन होगा। इस अवसर पर उनके सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक एवं वैचारिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में युवा ब्राह्मण सभा परिवार की एक महत्वपूर्ण बैठक गोपाल टॉकीज के पास आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सभा अध्यक्ष आकाश मिश्रा ने की। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि 25 जनवरी, रविवार को प्रातः 11 बजे
विप्र विचार गोष्ठी एवं भजन प्रवाह कार्यक्रम का आयोजन कंपनी बाग रोड स्थित ‘द रिवाज रिसोर्ट’ में किया जाएगा।
आकाश मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम महामंडलेश्वर प्रखर जी महाराज की पावन उपस्थिति में संपन्न होगा, जहां उपस्थित जनसमूह को उनके आशीर्वचन प्राप्त होंगे। साथ ही वे अजमेर के पुष्कर में ०8 मार्च से 19 अप्रैल 2026 तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक गायत्री पुनश्चर्या 200 कुण्डीय महायज्ञ की विस्तृत जानकारी भी देंगे।
कार्यक्रम में कला भारती द्वारा भजन प्रवाह की सुंदर एवं भावपूर्ण प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रखर जी महाराज एक प्रतिष्ठित आध्यात्मिक गुरु हैं, जो धर्म, कर्म एवं आत्मज्ञान पर सारगर्भित प्रवचन देते हैं।
कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु एक आयोजन समिति का गठन किया गया है। इस अवसर पर जिले भर से ब्राह्मण समाज के गणमान्यजन एवं समाजबंधुओं की सहभागिता रहेगी।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube