ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

बसपा के नए पदाधिकारियों का उरई में जोरदार स्वागत - अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने लगाए जय भीम के नारे

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 15 views
बसपा के नए पदाधिकारियों का उरई में जोरदार स्वागत

- अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं ने लगाए जय भीम के नारे
-
दैनिक शुभ भास्कर नीरज प्रजापति उत्तर प्रदेश बुंदेलखंड उरई जालौन। बहुजन समाज पार्टी में नव नियुक्त पदाधिकारियों के सम्मान में शुक्रवार को उरई में जोरदार स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। झांसी मंडल के मुख्य कोऑर्डिनेटर बनाए गए डॉ ब्रजेश जाटव, मंडल कोऑर्डिनेटर जालौन प्रभारी जितेंद्र दयालु और नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अतर सिंह पाल का बसपा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत अंबेडकर चौराहे पर बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। इस दौरान “जय भीम” और “बाबासाहेब अमर रहें” के गगनभेदी नारे लगाए गए। इसके बाद पदाधिकारी जुलूस के रूप में पार्टी कार्यालय पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
पार्टी कार्यालय में आयोजित सभा में कार्यकर्ताओं ने नए पदाधिकारियों के मनोनयन को पार्टी हित में बताया और विश्वास जताया कि आगामी पंचायत चुनाव में बहुजन समाज पार्टी को बड़ी सफलता मिलेगी। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पूर्व कल्पना भारती,जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र शिरोमणि, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय गौतम, मु. इकलाख आरके ग्रुप मंडल कोर्डिनेटर, जिला पंचायत सदस्य मनोज इमिलिया, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कालपी जगजीवन अहिरवार,जिला प्रभारी उदय चौधरी विलाया,पूर्व कोऑर्डिनेटर राजेश जाटव,महेंद्र कुमार दोहरे,बीरपाल चौधरी विधानसभा अध्यक्ष उरई, सरदार दोहरे, मोनू पाल, उदयवीर दोहरे नन्ना, रमेश कुशवाहा,डॉ. देवेंद्र अहिरवार, अमित भारती, जितेंद्र दोहरे, ब्रजपाल चौहान, महेंद्र दोहरे,दिलीप गुर्जर पूर्व ब्लॉक प्रमुख, रामऔतार यादव,विजय श्रीवास, मनोज दिवाकर, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More News

शाहपुरा में फूलडोल मेले को लेकर तैयारियां तेज, अस्थाई दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित
भीलवाड़ा में दलितों पर अत्याचार और बाबा साहेब के अपमान के खिलाफ फूटा बहुजन समाज का आक्रोश; कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी
सम्पूर्ण विश्व को सनातन की शरण में आना ही होगा - महंत ज्ञानानंद • सांगठ में पंच परिवर्तन विषय पर हुआ मंथन, गौसेवा और सामाजिक एकता का लिया सामूहिक संकल्प
पौधरोपण की आड़ में 'हरा सोना' साफ: पीपल्दा में वन विभाग और ठेकेदारों की जुगलबंदी पर बरसे विधायक चेतन पटेल।
जयपुर सहित 13 जिलों में तेज बारिश हवा में ठंडक
रैणी (अलवर) में हरे वृक्षों की कटाई पर उठे सवाल, मंत्री के जन्मदिन पर चल रहा पौधारोपण अभियान!
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube