ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

विद्या निकेतन विद्यालय में बसंत पंचमी पर आयोजित हुआ विद्यारंभ संस्कार

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 20 views
विद्या निकेतन विद्यालय में बसंत पंचमी पर आयोजित हुआ विद्यारंभ संस्कार

दैनिक शुभ भास्कर जमनेश आमेटा राजस्थान उदयपुर मावली तहसील विद्या निकेतन विद्यालय, फतहनगर में आज दि.23 जनवरी 2026 शुक्रवार को बसंत पंचमी एवं मां सरस्वती के अवतरण दिवस के शुभ अवसर पर विद्यारंभ संस्कार, सरस्वती पूजन एवं पाटी पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ । जिसमें आगामी सत्र में नवीन प्रवेश लेने वाले तीन से पांच वर्ष की आयु के अट्ठारह बालक- बालिकाओं ने अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम में भाग लिया । वैदिक मंत्रोच्चार ,तिलक,मौलीबंधन ,हवनाहुति,पोथी पूजन,व पाटी पर ऊं,श्री, स्वस्तिक के लेखन के साथ ही नवीन बालक- बालिकाओं का स्वागत एवं विद्या आरंभ संस्कार हुआ। पूर्णाहुति,आरती एवं प्रसाद वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर विद्यालय परिवार सहित अभिभावकगण एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे । प्रधानाध्यापक तुलसीराम लोहार ने नवीन बालक बालिकाओं एवं जोड़े सहित पधारे अभिभावकों का स्वागत,अभिनंदन एवं आभार व्यक्त किया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube