ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

कल्पना पुर्बिया ने संभाली सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन की कमान

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 38 views
कल्पना पुर्बिया ने संभाली सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन की कमान
दैनिक शुभ भास्कर राकेश जैन राजस्थान उदयपुर। सुहालका भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कल्पना पुर्बिया ने आधिकारिक रूप से सहस्त्रबाहु नारी शक्ति संगठन के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाला। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुलिस उप अधीक्षक चेतना भाटी एवं विशिष्ट अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिभा गुप्ता द्वारा अध्यक्ष कल्पना पुर्बिया, उपाध्यक्ष कंचन टाक, सचिव ज्योति पुर्बिया, कोषाध्यक्ष गायत्री पुर्बिया एवं समस्त कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष यशोदा पाणिया की भी विशेष उपस्थिति रही। समारोह का शुभारंभ आराध्य देव सहस्त्रबाहु अर्जुन के दीप प्रज्वलन, आरती एवं गणेश वंदना के साथ हुआ।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि चेतना भाटी ने महिलाओं को सुरक्षा व सावधानी के प्रति जागरूक रहने का जोशीला संदेश दिया, वहीं प्रतिभा गुप्ता ने शिक्षा एवं संस्कृति के महत्व पर सुंदर उद्बोधन दिया। वर्ष 2025 की अध्यक्ष निर्मला जायसवाल ने अपने कार्यकाल के सेवा कार्यों का विवरण देते हुए नई अध्यक्ष को कार्यभार सौंपा। पदभार संभालते ही कल्पना पुर्बिया ने विद्यालयों में शिक्षा के साथ संस्कारों की आवश्यकता पर जोर दिया और सेवा की कड़ी में संगठन की ओर से आनंद आश्रम को 5100 रुपये की सहायता राशि भेंट की। समारोह में समाज के विभिन्न वर्गों के अध्यक्षों का अभिनंदन किया गया एवं संगठन की सभी पूर्व अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफल व्यवस्थाओं में ललित पुर्बिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन अंजलि टांक ने किया ‌। कार्यक्रम के अंत में ज्योति पुर्बिया द्वारा धन्यवाद दिया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube