ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

पीपाड़ सिटी: हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई मेगा पीटीएम, अभिभावकों ने जानी बेटियों की शैक्षणिक प्रगति

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 57 views
पीपाड़ सिटी: हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई मेगा पीटीएम, अभिभावकों ने जानी बेटियों की शैक्षणिक प्रगति

​पीपाड़ सिटी। स्थानीय पीएम श्री सेठ भीकमचंद मुथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को बसंत पंचमी के पावन पर्व पर 'मेगा पीटीएम' अभिभावक-शिक्षक बैठक का सफल आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं के अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
​कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत एवं उपस्थित अतिथि विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्य जवाहर लाल सोनेल, रामनिवास आचार्य द्वारा विद्या की देवी मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यालय प्रशासन द्वारा पधारे हुए सभी अभिभावकों का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।​बैठक के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ छात्राओं की शैक्षणिक स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में वर्ष भर आयोजित हुई विभिन्न परीक्षाओं के परिणामों के आधार पर छात्राओं की प्रगति साझा की गई।पढ़ाई के साथ-साथ सह-शैक्षणिक गतिविधियों में छात्राओं की भागीदारी और उनकी उपलब्धियों के बारे में बताया गया।अभिभावकों ने भी विद्यालय की व्यवस्थाओं और बच्चों की शिक्षा को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

​प्रधानाचार्य का संबोधन

​प्रधानाचार्य रामकिशोर गहलोत ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षक और अभिभावक दोनों का निरंतर संवाद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि 'पीएम श्री' योजना के तहत विद्यालय छात्राओं को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर उप प्राचार्य चेतना पूरी गोस्वामी, धोकलराम, ओमाराम मेघवाल, भग्गाराम देवासी, जगदीश चन्द्र, भारती सैनी, अर्जुन राम, संतोष चौहान, नसीब कौर, राकेश, विवेक मित्र, पप्पूराम सांखला, संगीता पंवार, फगलाराम बिश्नोई, भावना सारण, निरमा मुंडेल, अब्दुल गफ्फार, सुनील, गौरव निहालिया, संगीता गोयल, राकेश चौहान, अविनाश सोनेल, शांति आदि उपस्थित रहें।मंच संचालन पारस गहलोत ने किया।

More News

सोमवती अमावस्या पर आज शहर में होंगे कई धार्मिक कार्यक्रम, श्रद्धालुओं द्वारा किया जाएगा जमकर दान-पुण्य
पीपाड शहर में महेश नवमी 23 जून को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
पत्रकारिता के 30 वर्षों की साधना को मिला सम्मान, मोहम्मद हुसैन डायर को मानद डॉक्टरेट उपाधि जनसरोकारों की पत्रकारिता का सम्मान, डॉ. मोहम्मद हुसैन डायर को मिली मानद डॉक्टरेट
पार्टी कार्यकर्ता ही संगठन की धूरी है - चौधरी पूर्व चिकित्सा मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने ग्रामीण क्षेत्रों का किया दोरा।
सिलारी में तीन दिवसीय ‘भुआसा - बाईसाराज स्नेह मिलन समारोह’ का भव्य आयोजन
भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, जिला शाखा उदयपुर* # सत्र 2026-2029 हेतु नवीन कार्यकारिणी का निर्वाचन सम्पन्न
Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube