ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय कोठार मोहल्ला शाहपुरा बसन्त पंचमी उत्सव मनाया

By Shubh Bhaskar · 23 Jan 2026 · 39 views
आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय कोठार मोहल्ला
शाहपुरा बसन्त पंचमी उत्सव मनाया

शाहपुरा-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ सरस्वती का जन्मोत्सव बसन्त पंचमी के रूप में मनाया गया। इस दिन भारतीय संस्कृति के अनुसार शिक्षा आरम्भ संस्कार किया गया। इस कार्यक्रम के तहत विद्यालय में 25 भैया-बहिनों का विद्यारम्भ संस्कार हुआ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दिन को उपेक्षित जन शिक्षा निधि के रूप में भी मनाया गया। इस दिवस को पूर्वांचल राज्य एवं राजस्थान के आदिवासी एवं गिरिकन्दराओं में निवास करने वाले अभावग्रस्त उपेक्षित बालकों की सहायतार्थ विद्यालय के भैया-बहिनों, आचार्य दीदी द्वारा समाज के लोगो से एवं स्वयं ने उपेक्षित जन शिक्षा निधि के रूप में राशि समर्पित करके इस दिवस को समर्पण दिवस के रूप में मनाया।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube