ShubhBhaskar
SHUBHBHASKAR
E Paper

गौ माता के सम्मान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन उतरा मैदान में।

By Shubh Bhaskar · 22 Jan 2026 · 43 views
गौ माता के सम्मान में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन उतरा मैदान में।

*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*

(माचाड़ीअलवर):- प्रयागराज-
जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के सम्मान को ठेस पहुँचाने के आरोपों को लेकर ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन खुलकर मैदान में उतर आया है। संगठन ने स्पष्ट किया कि वह सनातन धर्म और गौ माता के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है तथा इस विषय में किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।
ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौ पुत्र धर्मेंद्र शास्त्री ने बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को वाट्सएप द्वारा बताया कि गौ माता समस्त सनातनी समाज की माता हैं और उनके सम्मान से कोई भी समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज शंकराचार्य थे, हैं और रहेंगे। संगठन का मत है कि सनातन धर्म की परंपराओं और प्रतीकों पर किसी को भी प्रश्नचिह्न लगाने का अधिकार नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि गौ माता की रक्षा और सम्मान के लिए संगठन हर स्तर पर आवाज उठाएगा।
इस अवसर पर धर्मेंद्र शास्त्री ने भगवान श्री परशुराम का उल्लेख करते हुए कहा कि जब-जब अधर्म बढ़ता है, तब धर्म की रक्षा के लिए निर्णायक कदम उठाए जाते हैं। कार्यक्रम में गुजरात से गौ पुत्र मिथिलेश आचार्य,गौ पुत्र रघुनंदन,गौ पुत्री साध्वी बहन सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
वहीं, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन पूर्ण रूप से जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज के साथ है। उन्होंने कहा कि जो भी गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के प्रयास करेगा,संगठन उसका खुलकर समर्थन करेगा। साथ ही उन्होंने देशभर के गौ रक्षकों और सनातनी हिंदुओं से अपील की कि वे एकजुट होकर आगे आएं और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए संगठित प्रयास करें।
कार्यक्रम के दौरान संगठन ने यह संकल्प दोहराया कि वह सनातन धर्म और गौ माता की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा।

More News

Share News

WhatsApp

X

Facebook

Telegram

Instagram

YouTube